फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: सीमा पार से आया ड्रोन बीएसएफ की फायरिंग के बाद लौटा

Sun, 16 Apr 2023 04:29 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
अब धनोए कलां के खेतों से तीन किलो हेरोइन, हुक के साथ लोहे का छल्ला व चार चमकीली पट्टियां बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। पाकिस्तान की ओर से शनिवार की रात घुसा ड्रोन बार्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों की फायरिंग के बाद वापस लौट गया। बल के जवानों ने सीमांत गांव धनोए कलां के बाहरवार खेतों में भी ड्रोन के उड़ने की आवाज सुनी तो जवानों ने पूरे इलाके को घेर लिया। रविवार की तड़के इलाके में शुरु किए सर्च अभियान के दौरान गांव के बाहर गेहूं के खेत बीएसएफ जवानों को एक बड़ा बैग मिला, जिसमें तीन किलो हेरोइन, हुक के साथ एक लोहे का छल्ला (रिंग) तथा चार चमकीली पट्टियां मिलीं।
बीएसएफ के प्रवक्ता के मुताबिक अमृतसर सेक्टर में बल के जवानों ने रविवार को लगातार दूसरे दिन हेरोइन बरामद की है। जवान शनिवार की रात भारत-पाक सीमा अटारी स्थित अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान जवानों ने पाकिस्तान की तरफ से भारतीय क्षेत्र में घुसे ड्रोन की आवाज सुनी तो आवाज आने वाले दिशा में फायरिंग कर ड्रोन को गिराने का प्रयास किया। इस दौरान ही जवानों ने सीमांत गांव धनोए कलां के बाहर स्थित खेतों में भी ड्रोन के उड़ने की आवाज सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बल के प्रवक्ता मुताबिक इसके तुरंत बाद ही बीएसएफ के जवानों ने पूरे इलाके को घेर लिया और आज तड़के सीनियर अधिकारियों की मौजूदगी में पूरे इलाके में सर्च अभियान शुरु कर दिया। जवानों को धनोए कलां के बाहर गेहूं के खेतों में गिरा एक बड़ा बैग मिला। जिसके अंदर पीले रंग की टेप और खाकी कागज में लिपटे हेरोइन के पैकेट भी मिले, जो तीन किलो पाई गई। इसके अलावा जवानों ने बैक से एक हुक लगा छल्ला (रिंग) तथा इसके साथ अटैच किए चमकीले चार पट्टियां (स्ट्राइप्स) बरामद कीं। अधिकारियों का सर्च जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें