पठानकोट में समस्या बताते वार्ड नंबर 16 के लोग।
- फोटो : amarujala
शहर के वार्ड नंबर 16 में डंपर उपलब्ध न होने से नालियां चोक है। नालियों की गंदगी गलियों और सड़कों पर बह रही है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान न होने पर मंगलवार को स्थानीय लोगों ने पार्षद अश्वनी के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही चेतावनी दी की जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो संघर्ष शुरू किया जाएगा।
स्थानीय निवासी गोल्डी, अनिल कुमार, सोनू चावला, डॉ विशाल, आर कुमार, पिच्ची, चरण दास ने बताया कि वार्ड में कूड़ा फेंकने के लिए डंपर उपलब्ध नहीं है। इसके चलते लोग खुले में ही कूड़ा फेंक रहे हैं। कूड़ा उठाने वाली ट्राली भी हफ्ते में एक बार आती है। इससे पूरे हफ्ते कूड़ा मोहल्ले में पड़ा रहता है। कूड़े के चलते नालियां ब्लाक पड़ी है।
गंदगी के चलते मच्छर और मक्खियां पैदा हो रही हैं। इससे बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ रहा है। लोगों ने बताया कई बार वह पार्षद अश्वनी कुमार को समस्या बता चुके हैं। इसके बाद भी अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। लोगों का कहना है कि पार्षद डंपर उपलब्ध नहीं करवा सक ते तो कम से कम छोटे डस्टबिन लगवा दें, ताकि लोग कूड़ा खुले में न फेंकें।
पार्षद अश्विनी कुमार का कहना है कि समस्या से मेयर को अवगत करवा दिया गया है। जल्द ही डंपर या छोटे कूड़ेदान वार्ड में लगवा दिए जायेंगे। उन्होंने लोगों से खुले में कूड़ा न फेंकने की अपील की है।