फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनाम में डेरा खोलने की घोषणा पर एसजीपीसी अध्यक्ष ने दी प्रतिक्रिया, कहा- ये गतिविधियां बंद करवाए सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने पंजाब के सुनाम में राम रहीम की ओर से एक और डेरा खोलने की घोषणा पर प्रतिक्रिया दी है। धामी ने कहा कि पंजाब सरकार राम रहीम की पंजाब में गतिविधियों को बंद करे। एसजीपीसी डेरा खोले जाने का विरोध करेगी।
विज्ञापन

डेरा सिरसा प्रमुख राम रहीम का चरित्र कथित रूप में असामाजिक है और आरोप भी बेहद गंभीर हैं। इस विवादास्पद व्यक्ति की ओर से पंजाब में डेरा खोलने की घोषणा से सिख भावनाओं को ठेस पहुंची है। इससे पंजाब का शांतिपूर्ण माहौल खराब हो सकता है। पंजाब सरकार इस बेहद गंभीर मामले में जिम्मेदारी से भूमिका निभाए और यह संकल्प ले कि पंजाब में डेरे की कोई भी शाखा स्थापित न हो।
सरकार को अपराधियों को लोगों की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं देनी चाहिए। धामी ने केंद्र और राज्य सरकारों से गुंडागर्दी के आरोपों का सामना कर रहे राम रहीम की पैरोल के मौके पर भाषण रोकने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें