फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: रिगो ब्रिज का काम जल्द पूरा कराने की मांग

Tue, 11 Aug 2026 06:39 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। शहर के महत्वपूर्ण रिगो रेलवे ओवरब्रिज का पुनर्विकास कार्य अब अक्तूबर 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है। फिरोजपुर रेलवे मंडल ने यह नई समय सीमा जारी की है, जबकि पहले दिसंबर 2025 तक काम पूरा करने की समय सीमा तय की गई थी। 2023 से बंद इस पुल के अविलंब पुनर्विकास को लेकर भाजपाइयों ने दिल्ली में राज्यसभा सदस्य तरुण चुघ से मुलाकात की।
विज्ञापन


भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि चुघ ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की। रेल मंत्री ने कार्य जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है। शर्मा ने कहा कि यह पुल अमृतसर के लिए एक महत्वपूर्ण यातायात मार्ग है। पुल को 1905 में बनाया गया था और 2023 में असुरक्षित घोषित होने के बाद यातायात के लिए बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें