फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटाला को जिला बनाने के लिए लगाया जाम

Fri, 26 Aug 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/बटाला
विज्ञापन
बटाला में गांधी चौक में रास्ता जाम करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जीटी रोड स्थित गांधी चौक में शुक्रवार को आजाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम कर दिया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने करीब एक घंटा आवागमन रोके रखे प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि बटाला को जल्द से रेवेन्यू जिला बनाए जाए। प्रदर्शनकारियों ने अपनी इस मांग को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान एसडीएम बटाला के सरकार के नाम पर एक मांग पत्र भी सौंपा गया। 

प्रदर्शन की अगुुवाई आजाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुुरिंदर सिंह कलसी ने की। प्रदर्शन में महिलाओं की संख्या अधिक थी। इस मौके पर कलसी ने कहा बटाला रेवेन्यू जिला बनने की सभी शर्तें पूरी करता है। पिछले कई वर्षों से बटाला के लोगों की इस मांग को जानबूझ कर ठंडे बस्ते में डाला गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके संगठनने अब ठान लिया है अब वह बटाला को जिला बना कर ही दम लेंगे। कलसी से चेतावनी देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार विधानसभा चुनाव 2017 के आचार संहित लगने से पहले बटाला को पूर्ण रेवेन्यू जिले और नगर निगम की मान्यता दें। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांग न मानी गई तो आने वाली चुनावों में उनका संगठन मौजूदा सरकार का डट कर विरोध करेगा। इस मौके पर पूर्व पार्षद जतिंदर माना, कैप्टन तरसेम सिंह, कुुलवंत सिंह सेखवां, अमीर सिंह, तरसेम सिंह मौजूद थे।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें