फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: जंतर-मंतर जा रहे किसानों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, छह घंटे बाद छोड़ा

Thu, 04 May 2023 11:11 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
जंतर मंतर पर पहलवानों के धरने का समर्थन करने गया है किसान मजदूर कमेटी का 32 सदस्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। भाजपा सांसद व कुश्ती महासंघ के प्रधान बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों को समर्थन देने जा रहे किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब 32 प्रतिनिधियों को दिल्ली पुलिस ने सिंघू बार्डर पर हिरासत में लिया। बवाना थाने में ले जाकर करीब छह घंटे बाद उनको छोड़ा। इसके बाद सभी लोग जंतर-मंतर के लिए रवाना हो गया।
किसान नेताओं सरवन सिंंह पंधेर और गुरबचन सिंह चब्बा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सभरा , महासचिव राणा रणबीर सिंह, कंवर दलीप सैदोलेहल, सतनाम सिंह हरिके के साथ पंजाब के जत्थे में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के 32 लोगों को दिल्ली पुलिस ने दिल्ली सिंघू बॉर्डर पर रोक लिया है। इसके बाद उनको बवाना थाने ले जाया गया। बवाना थाने में करीब छह घंटे तक हिरासत में रखने के बाद पुलिस ने जत्थे को छोड़ा तो वे जंतर-मंतर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान नेताओं ने कहा कि देश का नाम रोशन करने वाले पहलवानों को न्याय दिलाने के बजाय केंद्र की मोदी सरकार आरोपी सांसद के पक्ष में खड़ी हो गई। यह देशहित में नहीं है। आम जनता के लिए अलग तरह का कानून है और अन्य और बीजेपी नेताओं के अलग कानून, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें