फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: बड़े भाई के अंतिम संस्कार से लौटने के बाद हवालाती की जेल में हुई मौत

Tue, 15 Sep 2026 11:38 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार का आरोप - जेल कर्मियों ने रंजिश के तहत मिलकर दिया जहरीला पदार्थ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अमृतसर। बड़े भाई के अंतिम संस्कार से जेल लौटे हवालाती पुनीतपाल सिंह ढिल्लों की अचानक मौत हो गई। परिवार ने जेल प्रशासन पर लापरवाही व जहरीला पदार्थ देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुनीतपाल सिंह दो महीने से नशीले पदार्थों के मामले में जेल में बंद था। सोमवार को उसके बड़े भाई जसविंदर सिंह विक्की स्टार की मौत हुई थी। पुलिस उसे अंतिम संस्कार में शामिल कराने ले गई थी। वापसी पर वह ठीक हालत में था। सोमवार देर रात करीब 12 बजे परिवार को उसकी तबीयत खराब होने की सूचना मिली। रात डेढ़ बजे उसे गुरु नानक देव अस्पताल लाया गया पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। माता बेवी व स्वजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए शरीर नीला पड़ने की बात कही। पुलिस ने शव परीक्षण के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें