फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: घर से 15 लाख रुपये के सोने के गहने और पांच लाख रुपये चोरी

Tue, 15 Sep 2026 11:34 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। थाना घरिंडा इलाके में साेमवार रात एक घर में चोरी हुई। अज्ञात चोर पिछली खिड़की तोड़कर अंदर दाखिल हुए। उन्होंने अलमारी के लॉकर से करीब 15 लाख रुपये के सोने के गहने चुराए।
विज्ञापन

चोर पांच लाख रुपये नकद भी ले गए। रणिके गांव निवासी सरताज सिंह ने पुलिस को बताया कि रात साढ़े 10 बजे परिवार के साथ सोए थे। सुबह करीब पांच बजे उनके पिता ने टूटी खिड़की देखी। परिवार ने जांच की तो अलमारी के बाहर और लॉकर का ताला टूटा मिला। पुलिस ने सरताज सिंह की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने जल्द चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें