जीटी रोड पर कार सवार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। हादसा रविवार की रात को करीब दस बजे बटाला-अमृतसर जीटी रोड पर हुआ।
ना सदर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करकेे आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
हवलदार मलकीत सिंह ने बताया कि रविवार की रात वह हाईवे एंबुलेंस अमृतसर रोड पर तैनात था। इसी दौरान करीब चालीस वर्ष का एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर पेट्रोल पंप की तरफ आ रहा था।
इसी बीच एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय घायल बाइक सवार की रास्ते में मौत हो गई। उधर, हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत भाग निकला। मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।