फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी खैहरा ने एयरपोर्ट पर किया टोक्यो-2020 स्टार खिलाडिय़ों का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक 2020 में 41 साल बाद कांस्य पदक जीतकर नया इतिहास रचने के बाद भारतीय पुरुष हॉकी की टीम के चार खिलाड़ी दिल्ली से बुधवार को अपने गृह जिला में पहुंचे। महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी गुरजीत कौर भी सुबह करीब साढ़े छह बजे श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड करने वाली फ्लाइट से अमृतसर पहुंची। डीसी गुरप्रीत सिंह खैहरा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा पूर्व ओलंपियन परगट सिंह तथा बलविंदर शम्मी और नेताओं का जमावड़ा एयरपोर्ट पर लगा।
विज्ञापन

विमान के उतरने के बाद जैसे ही खिलाड़ी फ्लाइंग क्लब एरिया में पहुंचे तो वहां ढोल और नगाड़ों की थाप पर फूलों के हार पहना कर उनका स्वागत किया गया। खेल प्रेमियों ने भी अपने स्टार खिलाड़ियों के प्रति अपना प्यार और सम्मान व्यक्त किया।
पुरुष खिलाड़ियों में जंडियाला गुरु के गांव तिम्मोवाल के हरमनप्रीत सिंह, बाबा बकाला तहसील के गांव बुताला के दिलप्रीत सिंह बल, जंडियाला गुरु के गांव खलैरा के गुरजंट सिंह और सीमांत गांव अटारी के शमशेर सिंह शामिल थे। वहीं टोक्यो 2020 ओलंपिक में सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की गुरजीत कौर भी इसी फ्लाइट से दिल्ली से अमृतसर पहुंची। एयरपोर्ट पर स्वागती सम्मान के बाद खिलाड़ियों का काफिला सीधा श्री दरबार साहिब पहुंचा। जहां एसजीपीसी की प्रधान बीबी जागीर कौर ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक हासिल करने पर टीम को बधाई दी और एक करोड़ रुपये का चेक भेंट किया।
विज्ञापन

एसजीपीसी प्रधान बीबी जागीर कौर ने कहा कि भारतीय हॉकी की टीम में पंजाब के खिलाड़ियों का होना गर्व की बात है। श्री दरबार साहिब पहुंचने पर खिलाड़ियों का कमेटी की ओर से स्वागत किया गया। एसजीपीसी के सूचना केंद्र के सामने खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिरोमणि कमेटी की ओर से बीबी जागीर कौर ने टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 5-5 लाख रुपये का चेक और सिरोपा, सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब सुनहरी माडल और सम्मान चिन्ह देने के साथ ही भारतीय हॉकी के महासचिव राजिंदर सिंह और खिलाड़ियों के पारिवारिक सदस्यों के अलावा अलग-अलग समय के दौरान ओलंपिक में जीत हासिल करने वाले कई खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया।
पंजाब सरकार हर खिलाड़ी को देगी 2.5 करोड़
पूर्व ओलंपियन व विधायक परगट सिंह ने इस अवसर पर कहा कि 41 सालों बाद हॉकी में मेडल जीत कर खिलाड़ियों ने देश का पूरे विश्व में मान बढ़ाया है। पंजाब सरकार ने प्रत्येक खिलाड़ी को ढाई करोड़ रुपये देने का एलान किया है। इसी तरह ओलंपिक खेलों के महिला हॉकी मुकाबलों में चौथे स्थान पर आकर इतिहास रचने वाले भारतीय टीम की दो पंजाबी खिलाड़ियों गुरजीत कौर और रीना खोखर और एथलेटिक्स में डिस्कस फाइनल मुकाबलों में छठा स्थान हासिल करने वाली कमलप्रीत को 50-50 लाख रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें