सजायाफ्ता कैदी दविंदर सिंह भुल्लर को वीरवार 1993 के बटाला बम ब्लास्ट केस में अमृतसर की अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायाधीश सुरिंदर सिंह की अदालत में कड़ी सुरक्षा के बीच पेश किया गया।
भुल्लर को पेश करने से पूर्व कचहरी परिसर पुलिस छावनी में तबदील कर दिया। अदालत ने अमृतसर सिविल सर्जन से उसकी सेहत के बारे में 1 मार्च को रिपोर्ट पेश करने के आदेश जारी किए हैं।
गौरतलब है कि भुल्लर की सेहत खराब होने से कई महीनों से उसका गुरु नानक देव अस्पताल के स्वामी विवेकानंद के डी-एडीक्शन केंद्र में इलाज चल रहा है।