फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसरः पाकिस्तान से शिलाजीत लेकर लौटे, बार्डर पर कस्टम ने समझी अफीम

Fri, 15 Nov 2019 03:55 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब सहित अन्य गुरुद्वारा साहिबान के दर्शन करने गए जत्थे में शामिल दो लोगों को सीमा शुल्क विभाग ने लगभग 600 ग्राम 'अफीम' के साथ गिरफ्तार किया। हालांकि बाद में पता चला कि वह अफीम नहीं शिलाजीत है। दोनों श्रद्धालु भाई मरदाना जी यादगार कमेटी के तत्वाधान से पाकिस्तान गए जत्थे के सदस्य थे।

विज्ञापन


दोनों का वीजा इसी संस्था द्वारा लगवाया गया था। दोनों की उम्र 50 वर्ष से अधिक बताई जा रही है। सीमा शुल्क विभाग द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के नाम बलदेव सिंह व करनैल सिंह निवासी गांव झोरड़ खेड़ा, अबोहर हैं। वहीं गांव झोरड़ खेड़ा के सरपंच सुभाष चंद्र ने बताया कि देर रात उनके पास सूचना आई कि कस्टम विभाग ने जांच की तो पता चला कि वह अफीम नहीं शिलाजीत लाए थे। इसके बाद दोनों को रिहा कर दिया गया। 

Trending Videos
विज्ञापन

बलदेव सिंह और करनैल सिंह गुरुवार दोपहर पाकिस्तान से अटारी सड़क सीमा के रास्ते वतन लौटे। अटारी सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवान पाकिस्तान से आने वाले इन श्रद्धालुओं के सामान की जांच कर रहे थे। दोनों आरोपियों के बैग से प्लास्टिक में लपेटी हुई संदिग्ध चीज बरामद की गई। वहीं बीएसएफ को दो टेबलेट का पत्ता भी मिला है। 

जानकारी के दौरान बीएसएफ, कस्टम विभाग के साथ-साथ सीमा पर तैनात अलग-अलग सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार दोनों ने लाहौर के अनारकली बाजार से यह खरीदी थी। वहीं इस संदर्भ में जब भाई मरदाना जी यादगारी कमेटी के मुखिया हरपाल सिंह भुल्लर को इन दोनों के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए उनसे फोन पर संपर्क साधा तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें