पठानकोट में मुशायरे के दौरान नीरज निसान की किताब ‘सौदा’ का विमोचन करते अतिथि।
- फोटो : amarujala
लायंस क्लब पठानकोट ने चौथे वार्षिक मुुशायरे का आयोजन प्रधान लॉयन जीएस सेठी की अध्यक्षता में एवलन गर्ल्स स्कूल में किया गया। मुख्य रूप से विधायक अश्वनी शमा, इंदौरा के विधायक मनोहर धीमान, मेयर अनिल वासुदेवा, मशहूर शायर मुनव्वर राणा व क्लब के पीडीजी सतीश महिंद्रू विशेष रूप से उपस्थित हुए।
मुख्य अतिथि ने ज्योति प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद शायरों व कवियों ने अपनी प्रस्तुति दी। शायरों और कवियों ने अपने रचनाओं से लोगों का मन मोह लिया और जमकर तालियां लूटीं। इस दौरान नीरज निसान की किताब ‘सौदा’ का भी विमोचन किया गया।
इस दौरान विधायक शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से युवाओं में अपनी संस्कृति के प्रति रुचि पैदा होती है। क्लब के प्रधान सेठी व पीडीजी महिंद्रू की ओर से अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान जोन चेयरमैन नरिंदर सिंह वालिया, हरजीत सिंह वालिया, पुशपिंदर सिंह मैनी, नरेश अरोड़ा, संजीव गुप्ता, सुरिंदर महाजन, राजीव खोसला, सुदर्शन चोपड़ा, संदीप कोहली, हरजीत सिंह, तरलोक नंदा, केडी सिंह, बीआर गुप्ता मौजूद थे।