फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: ससुर की नीयत ठीक नहीं; दुबई में नौकरी करता है पति... पत्नी ने दे दी जान, अनु की मौत से सनसनी

Wed, 17 Dec 2025 06:54 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पंजाब के अमृतसर के खंडवाला इलाके में महिला की मौत की घटना से सनसनी फैल गई। महिला का पति विदेश में रहता है और महिला ने घर पर फंदा लगा लिया। महिला के इस खौफनाक कदम के पीछे ससुर को जिम्मेदार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
पति के साथ मृतका अनु (फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर में महिला ने घर पर फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला खत्म कर ली। महिला एक बच्चे की मां थी। मृतका की पहचान अनु (32) के तौर पर हुई है। घटना अमृतसर के खंडवाला इलाके की है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला का पति विदेश में रहता है। हैरानी की बात यह है कि महिला के इस खौफनाक कदम के पीछे ससुर को जिम्मेदार बताया जा रहा है। आरोप है कि अनु का ससुर उसपर गलत नजर रखता था। इस वजह से उसने ऐसा कदम उठाया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं पुलिस ने मृतका के ससुर को गिरफ्तार भी कर लिया है। 

विज्ञापन


मृतका के मायके वालों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि अनु को उसके ससुराल वाले लंबे समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। परिजनों का कहना है कि अनु के ससुर की उसके प्रति नीयत ठीक नहीं थी, जिस कारण वह लगातार तनाव में रहती थी। इसी मानसिक दबाव के चलते उसने यह कदम उठाया।

बताया जा रहा है कि अनु की शादी करीब पांच साल पहले हुई थी। उसका 4 साल का एक बेटा भी है। मृतका का पति दुबई में नौकरी करता है। पति के विदेश में होने के कारण अनु ससुराल में बेटे के साथ रह रही थी।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच और मायके वालों के बयानों के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में मृतका के ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी और अन्य आरोपों की भी गहनता से जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें