फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस ब्रीफकेस मिलने से हड़कंप

Fri, 25 Mar 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
पठानकोट में सड़क पर पड़ा लावारिस ब्रीफकेस और मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चक्की पुल के पास वीरवार की देर शाम लावारिस ब्रीफकेस मिलने से हड़कंप मच गया। हरकत में आई पुलिस ने क्षेत्र में एलर्ट जारी कर राष्ट्रीय मार्ग के ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया।
विज्ञापन


एसएसपी आरके बख्शी की मौजूदगी में बम निरोधक दस्ते ने ब्रीफकेस खोता तो उसमें से एक गुलेल, कपड़े और कुछ सामान मिला। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।

चक्की पुल के पास सड़क पर स्थानीय लोगों ने वीरवार की देर शाम एक लावारिस ब्रीफकेस पड़ा देखा। लोगों ने इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी। इस पर एसएसपी आरके बख्शी, डीएसपी मनोज ठाकुर समेत बड़ी संख्या में फोर्स मौके पर पहुंच गई। डीएसपी मनोज ठाकुर ने पुल के समीप पड़े इस ब्रीफकेस को एक रस्सी डाल कर गाडी के पीछे बांध दिया। उसके बाद ब्रीफकेस को ट्रस्ट कालोनी के मैदान में लाया गया।

पुलिस ने ब्रीफकेस के चारों तरफ रेत की बोरियां रख दीं। रारत करीब दस बजे बम निरोधक दस्ते ने ब्रीफकेस को खोला। ब्रीफकेस से एक गुलेल, कपड़े व कुछेक अन्य सामान मिला। एसएसपी आरके बख्शी ने बताया ब्रीफकेस से बाहर पीले रंग का तार दिखाई दे रहा था। इससे बम होने की आशंका गहरा गई थी। उन्होंने शहर वासियों से अपील की कि कोई भी संदिग्ध वस्तु देखते ही पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें