आठ किलो हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार
एक अन्य मामले में अमृतसर जिला शहरी पुलिस ने एक तस्कर को आठ किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम धर्मेंद्र सिंह उर्फ सोनू है। आरोपी से पुलिस ने 8 किलो हेरोइन, एक पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भूल्लर ने बताया कि सूचना मिली थी कि आरोपी ने पाकिस्तान से हेरोइन की खेप मंगवाई है, जिसे वह मजीठा रोड पर डिलीवर करने जा रहा है। थाना मजीठा रोड पुलिस ने ट्रैप लगाया और नाकाबंदी के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया गया। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी के पाकिस्तान तस्करों के साथ संबंध हैं और वहीं से हेरोइन व हथियारों की खेप मंगवाकर आगे सप्लाई करता था।