फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटाला में पुलिस और लोगों के बीच झड़प में नामजद दो गिरफ्तार

Thu, 07 Apr 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : dummy picture
विज्ञापन
पीओ को पकड़ने के लिए की गई रेड के दौरान गांव अम्मोनंगल में पुलिस कर्मियों पर हमला करने के आरोप में पुलिस थाना रंगड नंगल ने गांव के ही सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें से तीन महिलाएं भी नामजद हैं।
विज्ञापन


उक्त नामजद लोगों में से पुलिस ने कुलवंत सिंह और मंगल सिंह वासी अम्मोनंगल दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को रेड के दौरान पुलिस और उक्त लोगों के बीच झड़प हो गई। इसमें पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज भी किया। पुलिस ने उक्त लोगों पर पुलिस पार्टी के कर्मियों की वर्दियां फाड़ने के आरोप लगाए हैं।

पुलिस के अनुसार बटाला के नजदीकी गांव अम्मोनंगल में बुधवार को एसआई दीदार सिंह इंचार्ज पीओ स्टाफ पीओ भूपिंदर सिंह वासी अम्मोनंगल के घर में पुलिस ने रेड की। रेड के दौरान केवल सिंह, कुलवंत सिंह, मंगल सिंह, दविंदर कौर, मनप्रीत कौर, हरजीत कौर सभी वासी अम्मोनंगल और वीर सिंह वासी संदलपुर सभी आरोपी पुलिस पार्टी का विरोध करने लगे।
विज्ञापन


एसआई दीदार सिंह ने बताया कि रेड के दौरान उक्त आरोपियों ने पुलिस पार्टी के कर्मचारियों से हाथापाई की और उनकी वर्दियां फाड़ डाली। उक्त आरोपियों ने पीओ भूपिंदर सिंह को वहां से भगा दिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें