फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: तीन किलो हेरोइन के साथ दो महिला ड्रग सप्लायर सहित तीन गिरफ्तार, दो आरोपी रिश्ते में हैं भाई बहन

Sat, 22 Nov 2025 01:53 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पकड़ी गई मुस्कान और नीरज भाई-बहन हैं, जबकि हरप्रीत कौर उनकी भाभी है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान में बैठे हैंडलर इन महिलाओं को भेजी गई खेपों को आगे सप्लाई करने के निर्देश देता था। 
विज्ञापन
Arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर जिला शहरी पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान तीन किलो 120 ग्राम हेरोइन सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े तस्करों में दो महिलाएं भी शामिल है। इन तस्करों के नाम हरप्रीत कौर (23 वर्ष), मुस्कान (18 वर्ष) और नीरज शर्मा (22 वर्ष) सभी निवासी तुंगापाई, मोहकमपुरा है। इसके अलावा जांच के दौरान दो अन्य आरोपी अर्शदीप सिंह, निवासी भैणी राजपुरा ओर सागर निवासी तुंगापाई, मोहकमपुरा को नामजद किया गया है।
विज्ञापन


महिला ने पकड़े जाने से पहले फेंका था पैकेट

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मोहकमपुरा के कृष्णा नगर स्थित सिल्वर स्टोन स्कूल के पास पुलिस टीम ने एक संदिग्ध महिला को रोका, जो एक पैकेट फेंककर भागने की कोशिश कर रही थी। जांच में पैकेट के अंदर 6 पैकेटों में कुल 3 किलो 120 ग्राम हेरोइन मिली। महिला की पहचान हरप्रीत कौर पत्नी सागर के रूप में हुई।

जांच के दौरान हरप्रीत कौर ने खुलासा किया कि इस नेटवर्क में उसके पति सागर सहित मुस्कान, नीरज शर्मा और अर्शदीप सिंह भी शामिल हैं। पुलिस ने मुस्कान और नीरज शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


मुस्कान और नीरज भाई-बहन हैं, जबकि हरप्रीत कौर उनकी भाभी है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान में बैठे हैंडलर इन महिलाओं को भेजी गई खेपों को आगे सप्लाई करने के निर्देश देता था। संदेह कम करने के लिए इस नेटवर्क में महिलाओं का इस्तेमाल किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें