फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पाइस जेट का कर्मी गिरफ्तार: 55 लाख का सोना लेकर निकल रहा था, अमृतसर एयरपोर्ट पर कस्टम ने दबोचा

Sat, 17 Sep 2022 12:11 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

कस्टम कमिश्नर राहुल नागरे ने बताया कि एक किलो से ज्यादा सोने के साथ पकड़े गए स्पाइस जेट के कर्मचारी ने यह भी खुलासा किया है कि इस तरह के तरीकों से वह पिछले तीन महीने से सोने की तस्करी कर रहा है।
विज्ञापन
बरामद सोना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट पर एयर इंटेलिजेंस विंग के अधिकारियों ने शुक्रवार सुबह स्पाइस जेट के एक कर्मचारी को उस वक्त गिरफ्तार किया, जब वह दुबई से अमृतसर पहुंची स्पाइस जेट की फ्लाइट से सोने के बिस्कुट वाले दो पैकेट लेकर निकलने का प्रयास कर रहा था। कस्टम अधिकारियों ने उसके कब्जे से बरामद दो पैकेटों से सोने के नौ बिस्कुट पकड़े हैं। इनकी कीमत 54 लाख 70 हजार रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 15 और 16 सितंबर की मध्यरात्रि स्पाइस जेट की फ्लाइट संख्या एसजी 56 ने दुबई से उड़ान भरने के बाद श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड किया। इस फ्लाइट से पहुंचे सभी यात्री कस्टम चेक करवाने के बाद चले गए। इस दौरान शुक्रवार तड़के 4:20 बजे स्पाइसजेट का एक कर्मचारी फ्लाइट के अंदर जाने के बाद एयरोब्रिज की सीढ़ियां उतर रहा था।

कस्टम अधिकारियों ने उसे रोक कर पूछताछ कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से काले रंग की टेप में लिपटे दो पैकेट मिले। दोनों पैकेटों को खोलने के बाद जांच की गई तो उनके अंदर सोने के नौ बिस्कुट थे। इनका वजन एक किलो और 50 ग्राम था। पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि यह पैकेट उसने फ्लाइट के अंदर एक सीट के नीचे से निकाले हैं। एक अंतरराष्ट्रीय यात्री वहां छोड़ गया था।
विज्ञापन


कस्टम कमिश्नर राहुल नागरे ने बताया कि एक किलो से ज्यादा सोने के साथ पकड़े गए स्पाइस जेट के कर्मचारी ने यह भी खुलासा किया है कि इस तरह के तरीकों से वह पिछले तीन महीने से सोने की तस्करी कर रहा है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, उससे पूछताछ की जा रही है, ताकि इसके साथी तस्करों को भी गिरफ्तार किया जा सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें