भाजपा के हलका खडूर साहिब के इंचार्ज सुभाष चंद्र बाठ की भाभी शारदा रानी की अज्ञात व्यक्ति ने सोने की बाली छीन ली।
सुभाष चंद्र बाठ ने बताया कि वीरवार को वह अपनी भाभी शारदा रानी के साथ तरनतारन में बच्चों की दवाई लेने आए थे। दोपहर के बाद जब वह अपने मोटरसाइकिल पर शहर से गांव बाठ की तरफ जा रहे थे तो पंडोरी गोला रोड पर गोपाल गोशाला एवं अनुसंधान केंद्र तरनतारन के समीप पीछे से आ रहे एक अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने उनके मोटरसाइकिल के समीप अपना मोटरसाइकिल लाकर शारदा रानी के कान से सोने की बाली छीन ली।
महिला के चिल्लाने पर आरोपी फरार हो गया। सुभाष चंद्र बाठ ने बताया कि उन्होंने इस संबंधी थाना सदर में शिकायत कर दी है।