फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में तस्कर की मौत, महिला गंभीर

Sat, 30 Jan 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसेल गांव के पास पुलिस नाके को देखकर गोली चलाने के बाद सड़क हादसे में एक तस्कर की मौत हो गई, जबकि उसकी बाइक पर बैठी महिला मित्र बुरी तरह जख्मी हो गई। घायलों को थाना सराय अमानत खां पुलिस ने एंबुलेंस से गुरु नानक देव अस्पताल दाखिल करवाया है।
विज्ञापन


पुलिस ने तस्कर से 32 बोर का रिवाल्वर और 10 ग्राम हेरोइन बरामद की है। सूचना मिलने पर डीएसपी जसबीर सिंह, थाना प्रभारी सराय अमानत खां जिला तरनतारन सुच्चा सिंह भारी पुलिस पार्टी समेत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्जकर केस की जांच शुरू कर दी है।

डीएसपी जसबीर सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह 10 बजे तस्कर गुरलाल सिंह निवासी बसारके एक महिला अमनदीप कौर (34) के साथ दस ग्राम हेरोइन किसी को देने जा रहे थे। गांव कसेल के पास पुलिस नाका को देखकर उन्होंने पुलिस पर 32 बोर रिवाल्वर से गोली दाग दी। गोली दागने के बाद दोनों बाइक पीछे मोड़कर भाग खड़े हुए। रास्ते में बाइक अनियंत्रित होने के कारण ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन


गुरु नानक अस्पताल ले जाते समय तस्कर गुरलाल की मौत हो गई, जबकि चिकित्सकों के मुताबिक अमनदीप कौर की हालत गंभीर है। डीएसपी ने बताया कि तस्करों के खिलाफ पहले से ही राज्य के कई थानों में तस्करी के केस चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें