फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: बाइक सवार दो लुटेरों ने कबाड़ी से लूटे 2.70 लाख, वारदात सीसीटीवी में कैद, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 02 May 2022 06:57 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

डीसीपी रछपाल सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और लुटेरों का पता लगाने के लिए पूरे इलाके के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के बी डिवीजन थानाक्षेत्र के ईस्ट मोहन नगर में सोमवार को बाइक सवार दो लुटेरों ने कबाड़ी से पिस्तौल दिखाकर 2.70 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया। लुटेरे जाते-जाते कबाड़ी की जेब से मोबाइल भी अपने साथ ले गए। लूट की वारदात की जानकारी मिलते ही डीसीपी रछपाल सिंह, एसीपी अभिमन्यु राणा व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन


डीसीपी सिंह ने बताया कि सीसीटीवी की फुटेज खंगाल कर लुटेरों की पहचान की जा रही है। ईस्ट मोहन नगर निवासी राहुल ने बताया कि वह कबाड़ का कारोबार करते हैं। उनकी दुकान की एक तरफ उनका दफ्तर है जबकि इसके बाकी हिस्से में उन्होंने गोदाम बनाया है। उन्होंने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 11.45 बजे वे अपने दफ्तर में मौजूद थे। इस दौरान बाइक पर दो युवक उनके पास आए और कुछ सामान खरीदने को लेकर बात करने लगे। इस दौरान ही उन युवकों ने उनके किसी परिचित का नाम भी लिया। 

दोनों युवकों ने पिस्तौल निकाल ली और उनके सिर पर रख दी। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए गल्ले में रखे 2.70 लाख रुपये लूट लिए। उन्होंने बताया कि लुटेरे वारदात को अंजाम देने के बाद फरार होने से पहले उनकी जेब में रखे मोबाइल फोन को भी निकालकर ले गए। लूट की वारदात होने के तुरंत बाद उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। डीसीपी रछपाल सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और लुटेरों का पता लगाने के लिए पूरे इलाके के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें