फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अविवाहित लड़की ने मृत बच्चे को दिया जन्म, दुराचार का मामला दर्ज

Fri, 03 Jul 2015 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में एक अविवाहित लड़की ने एक मृत बच्चे को जन्म दिया। पुलिस ने पीड़ित लड़की के ब्यान पर एक लड़के व एक महिला के खिलाफ दुराचार और साथ देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना सिटी प्रभारी परमजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित लड़की ने बयान दर्ज करवाए कि वह दसवीं की पढ़ाई के बाद 7-8 साल से घर में ही काम कर रही थी। उनकी गली में किराए के एक मकान में कुसुम नामक महिला रहती है। करीब नौ महीने पहले कुसुम उसे अपने घर बुलाकर ले गई और खुद बाहर चली गई। पीछे से घर में बैठे जगदीप ने उससे दुराचार किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकियां दीं।

पीड़िता ने बताया कि जब कुसुम को उसके गर्भवती होने का पता लगा तो वह उसके घर बच्चा गिराने वाली दवा की किट लेकर आई। मना करने पर महिला ने उसे जबरदस्ती बच्चा गिराने वाली दवा खिला दी। जब वह दर्द से तड़पने लगी तो उसकी मां उसे सिविल अस्पताल ले गई। आपरेशन के दौरान उसके मृत बच्चा पैदा हुआ। थाना प्रभारी परमजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित लड़की के बयान पर कुसुम व जगदीप के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें