फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहित जोड़े पर परिजनों का हमला, पुलिस के सामने हुई मारपीट

Sun, 07 Jun 2015 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु अर्जुन देव नगर निवासी एक दलित नवविवाहित जोड़े पर लड़की के परिजनों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन


हमला पुलिस की मौजूदगी में हुआ, लेकिन हमलावरों की संख्या अधिक होने के कारण पुलिस बेबस दिखी। पुलिस ने नवविवाहित जोड़े को बचाने की कोशिश की तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया। इस पर पुलिस मुलाजिम बिकर सिंह ने अपनी पिस्तौल निकालकर एक हमलावर के  दांत पर मारी जिससे उसका दांत टूट गया।

गुरु अर्जुन देव नगर निवासी रणबीर सिंह की शादी 4 अप्रैल को लवजीत कौर के साथ पंचकूला सेक्टर-2 के गुरुद्वारा दशमेश पिता पातशाही दसवी बुड्ढा दल में हुआ था। हाईकोर्ट में चार मई को सुरिंदर गुप्ता की अदालत में प्रेम विवाह का रजिस्ट्रेशन हुआ था। अदालत ने स्टेट ऑफ पंजाब, कमिश्नर ऑफ पुलिस, एसएचओ बी डिवीजन, लड़की के पिता सुखदेव सिंह और मां कुलदीप कौर को नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर से उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी तैनात करने के लिए कहा गया था। लेकिन पुलिस ने उन्हें कोई सुरक्षा मुहैया नहीं कराई। नवविवाहित जोड़े को लड़की के परिवार से धमकियां मिल रही थी। पुलिस उन्हें सुरक्षा देने के बजाय 6 माह के लिए घर से दूर रहने के लिए सलाह दे रही थी। शनिवार रात नवविवाहित जोड़े को पता चला कि लड़की के परिजनों द्वारा उन पर हमला करने के लिए सलाह बनाई जा रही है।

इस पर उन्होंने कोट मित्त सिंह चौकी इंचार्ज सतनाम सिंह को फोन किया। पहले चौकी इंचार्ज ने उनका फोन नहीं सुना। बाद में उन्होंने 181 नंबर पर फोन किया जहां पर उनकी शिकायत दर्ज हुई। तब तक लड़की के परिजन साबी, दीपू, सागर और जसपाल ने अज्ञात व्यक्तियों के साथ ईंटों और शीशे की बोतलों से उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


कोट मित्त सिंह चौकी इंचार्ज सतनाम सिंह ने बताया कि नवविवाहित जोड़े के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। पुलिस सुरक्षा के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि नवविवाहित जोड़े ने खुद ही इंकार कर दिया था।





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें