फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेनदेन के विवाद में फायरिंग, कबड्डी खिलाड़ी घायल

Mon, 08 Jun 2015 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना झब्बाल के अंतर्गत गांव पुच्चरकलां में सोमवार सुबह पैसे के लेन देन में हुए आपसी झगड़े में फायरिंग हो गई, जिसमें कबड्डी का एक नेशनल खिलाड़ी घायल हो गया।
विज्ञापन


एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। ओंकार सिंह निवासी गांव पंजवड़ ने बताया कि उसने बलकार सिंह सोहल निवासी पुच्चकलां को काफी समय से पचास हजार रुपया उधार दे रखा था, सुबह वह पैसे लेने गया था।

बलकार ने पहले उसे घर के भीतर बुलाया फिर उस पर 312 बोर की दुनाली से दो फायर कर दिए। गोली उसकी जांघ पर लगी। आरोपी वहां से फरार हो गया। घायल को तरनतारन के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां से उसे गंभीर हालत में गुरु नानक देव अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


झब्बाल थाना इंचार्ज मनजीत सिंह ने पीड़ित के बयान दर्ज किए और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार है। ओंकार सिंह कबड्डी का नेशनल खिलाड़ी है। उसने कई नेशनल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर के कैंप भी लगा चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें