फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में पांच हजार रिश्वत लेते पकड़ा पटवारी  

Tue, 22 Nov 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : dummy picture
विज्ञापन
विजिलेंस ब्यूरो अमृतसर द्वारा एक पटवारी को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। इस पटवारी को एक व्यक्ति की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत डीएसपीजी नवजोत सिंह के नेतृत्व में इंस्पेक्टर मुल्खराज विजीलेंस ब्यूरो अमृतसर ने पटवारी बलदेव सिंह मट्टू हलका देवीदासपुरा को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

पुलिस द्वारा मनराज सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी गांव देवीदासपुरा की शिकायत पर यह छापामारी की गई। मनराज सिंह ने आरोप लगाया कि उन्होंने विरासत के इंतकाल के बदले पहले पटवारी को 2000 रुपये दिए और उसके उपरांत पटवारी द्वारा उनसे और पांच हजार की मांग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें