फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन की खरीद फरोख्त में 14 लाख की धोखाधड़ी

Thu, 14 May 2015 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी पुलिस ने जमीन की खरीद फरोख्त में 14 लाख की धोखाधड़ी करने के आरोप में दो भाइयों पर मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपी जम्मू निवासी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


जुगियाल रोड सुजानपुर निवासी घनश्याम लाल ने शिकायत दी थी कि उन्होंने जम्मू निवासी मोहन लाल और उसके भाई कृष्ण लाल के साथ एक अगस्त 2014 को गांव फूल प्यारा में सांझी 29 कनाल 14 मरले जमीन का सौदा 29 लाख रुपये के हिसाब से किया था।

इसका साढ़े 12 लाख रुपये बयाना गवाहों के सामने नगद और 1.42 लाख रुपये मोहन लाल के पंजाब नेशनल बैंक के खाता में जमा कराए थे। सौदे के इकरारनामे में जमीन की रजिस्ट्री 30 अप्रैल 2015 को करना तय हुआ था। रजिस्ट्री से पहले दोनों ने अपनी जमीन के अन्य भागीदार भाई शाम लाल, बिशन दास, बहन संतोष कुमारी के एग्रीमेंट कागज देने और जमीन के रकबे में 11 फुट का रास्ता व कब्जा देने का वादा किया था।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि रजिस्ट्री के तय समय से पहले ही दोनों भाइयों ने अपने वकील के जरिए उन्हें एक नोटिस भेज दिया जिसमें जमीन के सौदे के बारे में लिखा गया।

इसमें शिकायतकर्ता से लगभग 14 लाख रुपये की रकम वसूल नहीं किए जाने के बारे में बताया गया। इसके साथ ही दोनों भाइयों ने पंजाबी नहीं जानने की बात कहते हुए उनसे इकरारनामे पर धोखे से दस्तखत कराने के बारे में लिख दिया।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि उन्हें न तो अब तक रजिस्ट्री करके दी गई है और न ही उनके पैसे वापस लौटाए गए। पैसे वापस मांगने पर उक्त दोनों जान से मारने की धमकी देते हैं। शिकायत की डीएसपी धार कलां रणजीत सिंह की जांच के आधार पर थाना डिवीजन नं.1 में दोनों भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

जांच अधिकारी एएसआई किशोरी लाल ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए जल्द ही पुलिस पार्टी जम्मू जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें