फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई करेंसी देने की एवज में मोटी रकम लेने वाला एक गिरफ्तार, पांच पर केस

Mon, 02 Jan 2017 07:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : dummy picture
विज्ञापन
पुलिस थाना सिविल लाइन बटाला ने पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। मामले में नामजद एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर अन्य लोगों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि उनको एक गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोगों ने एक गिरोह बनाया है, जो 500 और 1000 के पुराने नोटों को नई करेंसी में बदलने के एवज में मोटी राशि कमीशन के रूप में लेते हैं। ऐसा करक कई लोगों से धोखाधड़ी भी करते हैं। पुलिस ने सूचना के मुताबिक सिंबल चौक बटाला में नाकाबंदी की हुई थी।

इस दौरान एक इनोवा गाड़ी को रोका गया और उसमें सवार सुरिंदर सिंह वासी गुरदासपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। एएसआई गुरमीत सिंह ने आगे बताया कि पकड़े गए आरोपी से फिलहाल प्रतिबंधित भारतीय करेंसी बरामद नहीं हुई है।
विज्ञापन


मामले की छानबीन पूरी बारीकी से की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में सुरिंदर के अलावा हरमेश कुमार वासी हाजीपुर और अन्य तीन अज्ञात लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें