फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला में नायब तहसीलदार रिश्वत लेता गिरफ्तार

Mon, 01 Aug 2016 07:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : dummy picture
विज्ञापन
विजिलेंस विभाग जालंधर की टीम ने ढिलवां के नायब तहसीलदार को दस हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


विजिलेंस के इंस्पेक्टर मेजर सिंह के नेतृत्व में सुबह सवा 11 बजे इंस्पेक्टर दलबीर सिंह, राकेश कुमार, एएसआई सुखचैन सिंह और एसआई बसंत कुमार ने सब तहसील ढिलवां में दबिश दी।
विज्ञापन


नायब तहसीलदार बख्शीश सिंह को एक किसान दलीप सिंह पुत्र पूरण सिंह निवासी मियाणी बाकरपुर वार्ड नं. 2 ढिलवां से जमीन की वसीयत करने के एवज में 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर मेजर सिंह ने बताया कि किसान दलीप सिंह ने एसएसपी विजिलेंस अल्का मीणा को शिकायत दी थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें