इससे पहले एजीटीएफ पंजाब ने तरनतारन पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई के दौरान सजनप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अजमीत सिंह की हत्या विदेशी गैंगस्टर प्रभ दासूवाल और डोनी बल के इशारे पर की गई थी। हत्या के पीछे गैंगवार की रंजिश को वजह बताया जा रहा है।
तरनतारन के नौशहरा पन्नुआं में सितंबर में हुए अजमीत सिंह हत्याकांड में पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम गुरलाल सिंह है।
विज्ञापन
एजीटीएफ ने हरियाणा एसटीएफ के साथ संयुक्त ऑपरेशन के दौरान गुरलाल सिंह को हरियाणा के नूंह जिले से पकड़ा। पुलिस को आरोपी के संबंध में विशेष खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर दोनों राज्यों की टीमों ने मिलकर कार्रवाई की।
इस मामले में इससे पहले एजीटीएफ पंजाब ने तरनतारन पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई के दौरान सजनप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अजमीत सिंह की हत्या विदेशी गैंगस्टर प्रभ दासूवाल और डोनी बल के इशारे पर की गई थी। हत्या के पीछे गैंगवार की रंजिश को वजह बताया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, इस मामले से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगा लिया गया है। अब जांच के दौरान आरोपियों के अन्य संपर्कों और वारदात से पहले व बाद में मदद करने वालों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस हत्याकांड में अन्य कौन-कौन लोग शामिल थे।