फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरनतारन में नशेड़ी ने पत्नी को गला काटकर मार डाला

Tue, 31 May 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
हत्या - फोटो : dummy picture
विज्ञापन
थाना सदर तरनतारन अधीन आते गांव गिल वड़ैच में पत्नी के चरित्र पर संदेह करते पति ने तेजधार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके उसकी गिरफ्तारी लिए तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव गिल वड़ैच निवासी सरबजीत सिंह मेहनत मजदूरी करता है। उसकी दो बेटियां शादीशुदा है और बड़े लड़के हरप्रीत सिंह का 14 जून को विवाह होना था। सरबजीत सिंह 42 वर्षीय पत्नी नरिंदर कौर के चरित्र पर संदेह करता था।

इसके चलते घर में अक्सर विवाद होता रहता था। सरबजीत सिंह नशा करने का आदी था। उसने  बड़े बेटे हरप्रीत सिंह के विवाह लिए होने वाले खर्चे का वास्ता देकर पति से पैसे की मांग करते नशा छोड़ने का दबाव बनाया। इस पर पति-पत्नी बीच मामूली विवाद हुआ।
विज्ञापन


नरिंदर कौर ने अपने भाई गुरमेज सिंह निवासी गगोबूहा को बेटे के विवाह की तैयारी संबंधी सलाह करने लिए बुलाया था। रात को सारा परिवार आंगन में सो गया। रात करीब साढ़े बारह बजे सरबजीत सिंह ने अपनी सो रही पत्नी नरिंदर कौर की गर्दन पर कही से तीन बार हमला किया।

नरिंदर कौर ने जब शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल नरिंदर कौर को गुरु नानक देव सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना सदर के प्रभारी इंस्पेक्टर यादविंदर सिंह ने बताया पुत्र हरप्रीत सिंह के बयानों पर आरोपी सरबजीत सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। एसएसपी मनमोहन कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी लिए छापामारी जारी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें