फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरहाली आरपीजी हमले के मास्टरमाइंड की हत्या: अजमीत सिंह को घर के बाहर मारी गोली, गैंगस्टरों ने ली जिम्मेदारी

Sat, 12 Sep 2026 03:52 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब

सार

तरनतारन जिले के नौशहरा पन्नुआं का निवासी अजमीत सिंह, केंद्रीय जेल गोइंदवाल साहिब में बंद था। उसने वहीं से सरहाली थाने पर आरपीजी हमले की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
अजमीत सिंह और जिम्मेदारी वाली पोस्ट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिसंबर 2022 में थाना सरहाली पर हुए आरपीजी हमले के मुख्य आरोपी अजमीत सिंह की शुक्रवार रात अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वह करीब 15 आतंकी वारदात में वांटेड था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करवाकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


तरनतारन जिले के नौशहरा पन्नुआं का निवासी अजमीत सिंह, केंद्रीय जेल गोइंदवाल साहिब में बंद था। उसने वहीं से सरहाली थाने पर आरपीजी हमले की योजना बनाई थी। विदेश में बैठे गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा के संपर्क में आया। उसने करीब दस लोगों का एक माॅड्यूल बनाया। इस माॅड्यूल ने रात को थाने पर हमला किया, हालांकि इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ था। पुलिस ने तत्काल ही हमले की गुत्थी सुलझाई। कई लोगों को पकड़ा गया, जिनमें तरनतारन के दो जुवेनाइल भी शामिल थे। 

अजमीत अगस्त में केंद्रीय जेल गोइंदवाल साहिब से जमानत पर रिहा हुआ था। शुक्रवार रात वह अपने घर के बाहर घूम रहा था। बाइक सवारों ने उस पर गोलियां चलाईं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


गैंगस्टरों ने ली जिम्मेदारी
गैंगस्टर डोनी बल, प्रभ दसूवाल, शगनप्रीत, अफरीदी टूट, मोहब्बत रंधावा और अमन ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने अजमीत सिंह की हत्या की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने बताया कि लखबीर सिंह लंडा का करीबी अजमीत सिंह उनके साथियों को नुकसान पहुंचाने की योजना बना रहा था इसी कारण उसकी हत्या की गई। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं ताकि हमलावरों को काबू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें