फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: ऑस्ट्रिया से आई एनआरआई महिला की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार, परिजनों ने बताई कत्ल की वजह

Wed, 21 Jan 2026 12:22 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

प्रभजोत कौर अपने पति मनदीप सिंह ढिल्लों के साथ पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने भारत आई थी। इसी दाैरान उसका पति उसे बाहर ले गया और उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर में ऑस्ट्रिया से आई एनआरआई युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। 12 जनवरी को कोर्ट रोड स्थित होटल किंग्ज रूट के कमरे में युवती प्रभजोत कौर का शव मिला था। 

विज्ञापन


गुरदासपुर के गांव वड़ैच की रहने वाली प्रभजोत कौर की शादी सात वर्ष पहले अमृतसर जिले के जेठुवाल गांव में हुई थी। पुलिस द्वारा इस मामले में लगातार छापामारी की जा रही थी। अब आरोपी मनदीप सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी गांव जेठुवाल इस समय निवासी ऑस्ट्रिया को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
मृतका के भाई लवप्रीत सिंह ने बताया कि विवाह के बाद दोनों विदेश में रह रहे थे। इसी दौरान मनदीप को प्रभजोत के चरित्र पर शक होने लगा, जिसके कारण दंपती के बीच लगातार तनाव बना रहता था। लवप्रीत सिंह ने बताया है कि उनके घर में श्री अखंड पाठ साहिब का भोग था। इसलिए उन्होंने अपने जीजा और बहन को बुलाया था। दोनों विदेश से अपने बेटे के साथ आए थे। 
विज्ञापन


लवप्रीत ने कहा कि रविवार को मनदीप बहन को यह कहकर ले गया कि वे घूमने जा रहे हैं, लेकिन अपने बेटे को साथ नहीं लेकर गए। रात को दोनों नहीं लौटे। बाद में सूचना मिली कि उनकी बहन की हत्या कर दी गई है।

परिजनों का आरोप है कि मनदीप सिंह ने योजनाबद्ध तरीके से प्रभजोत को अमृतसर के होटल में ले जाकर उसकी हत्या कर दी। परिवार के अनुसार, घर में अखंड पाठ आयोजित था, जिसके चलते प्रभजोत विशेष रूप से ऑस्ट्रिया से आई थी। मृतका सात महीने के एक बच्चे की मां थी। पिता मक्खन सिंह ने कहा कि शादी के शुरुआती वर्षों में सब ठीक था, लेकिन बाद में आपसी अनबन बढ़ने लगी थी।

एसीपी लखविंदर सिंह कलेर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दंपती के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। परिवार के बयान और परिस्थितियों के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी मनदीप सिंह ढिल्लो की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई गई। थाना सिविल लाइन के इंचार्ज इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने अपनी टीम के साथ छापा मारी करते हुए आरोपी मनदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें