फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरदासपुर में नाबालिग लड़की के अपहरण का प्रयास

Tue, 05 Apr 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
गुरदासपुर में खींचातानी के दौरान क्षतिग्रस्त हुई बोलेरो। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
धारीवाल में नहर किनारे रह रहे गुज्जर परिवार की नाबालिग लड़की को कुछ लोगों सोमवार की रात अगवा करने का प्रयास किया। थाना धारीवाल की पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी युवती को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में बशीर निवासी धारीवाल ने बताया सोमवार की रात करीब नौ बजे पास के हैंडपंप पर पानी भरने के लिए गई थी। इसी बीच निक्कू पुत्र सैय्यद अली निवासी औजला बाईपास हाल निवासी थानेवाल ने उसकी बेटी को अपने भाई हनीफ, बहन जोना, बल्लू के साथ मिलकर अगवा कर लिया और इंडिका कार  में बैठाकर जब गांव पीर की सैन की ओर जाने लगे।

इस पर उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसी बीच उसके मामा का लड़का लाडी पुत्र कासिम अपनी बोलैरो गाड़ी लेकर उनके पास आ रहा था। आरोपी की कार की टक्कर लाडी की कार से हो गई। इसी बीच पीछा करते हुए वह और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपियों के कब्जे से लड़की को छुड़ा लिया।।
विज्ञापन


मामले की सूचना मिलते ही थाना धारीवाल की प्रभारी इंस्पेक्टर बलजीत कौर, डीएसपी (डी) प्रलाद सिंह अठवाल और डीएसपी  आर-1 जैमल सिंह नागोके पहुंचे। पुलिस ने निक्की की बहन जोना को हिरासत में लिया। अन्य आरोपी भागने में सफल हो गए पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि अगवा की गई लड़की जब छह वर्ष की थी तो  परिजनों ने उसका रिश्ता निक्कू के साथ तय किया था।

अब लड़की निक्कू से शादी नहीं करना चाहती। इस पर निक्कू ने अपने परिजनों के साथ लड़की को अगवा करने का प्रयास किया।  थाना प्रभारी बलजीत कौर ने बताया कि निक्कू, हनीफ, जोना और बल्लू के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें