फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनारों से एक किला सोना लूटा

Mon, 29 Feb 2016 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के पांच सुनारों से बाइक सवार लुटेरों ने एक किलो सोना लूट लिया। सूचना मिलने पर डीसीपी हरप्रीत सिंह गिल, एडीसीपी क्राइम लखविंद सिंह, एडीसीपी लखबीर सिंह, एसीपी प्रभजोत सिंह थाना सुल्तानविंड प्रभारी मंजीत सिंह समेत पुलिस पार्टी घटनास्थल पर पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस ने सुनारों के बयान पर अज्ञात बाइक सवार लुटेरों के खिलाफ मामला दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है। सुनारों की पहचान कुलवंत सिंह, संतोख सिंह, प्रकाश सिंह, जय, बसंत निवासी शहीद ऊधम सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस को दिए बयान में सुनारों ने बताया कि वे एक किलो सोना के गहने बनाकर रविवार की देर रात मध्यप्रदेश सप्लाई करने जा रहे थे। स्टेशन जाने के लिए किराए पर आटो किया।

तरनतारन रोड पर एक बाइक में सवार चार लुटेरों ने आटो के सामने बाइक खड़ी कर दी। हथियारों के बल पर लुटेरों ने सुनारों के बैग में पड़ा किलो सोना छीनकर फरार हो गए। सुनारों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने पास में लगे सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें