फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरनतारन में पशुओं वाली खुरली से छह किलो हेरोइन बरामद

Sun, 18 Sep 2016 09:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते एसएसपी मनमोहन कुमार शर्मा,एसपी (डी) जगमोहन सिंह व अन्य पुलिस अधिकारी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
जिला पुलिस ने पशुओं की खुरली से 6 किलो हेरोइन बरामद की है। यह हेरोइन मोहाली से प्रोडक्शन वारंट पर लाए गए आरोपी ने बरामद कराई है।  
विज्ञापन


एसएसपी मनमोहन कुमार शर्मा ने बताया कि सीआईए. स्टाफ के इंचार्ज हरदीप सिंह ने 25 जुलाई 2015 को राजबीर सिंह उर्फ राजू निवासी मरड़ रोड हरिके व दिलबाग सिंह उर्फ बागा निवासी नौशहरा ढाला को गिरफ्तार कर  12 किलो हेरोइन बरामद की थी।

दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया था कि यह हेरोइन उन्हें बलराज सिंह उर्फ राजू कट्टा व उसके भाई हरपाल सिंह निवासी नौशहरा ढाला ने बेचने के लिए दी थी। उस समय इनकी मां भी इनके पास थी। इस पर पुलिस ने बलराज की मां को 31 जुलाई 2015 को जेल भेजा था। 
विज्ञापन


इसके बाद हरपाल सिंह को भी को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी बलराज सिंह को अदालत ने भगोड़ा करार दे दिया था। बाद में थाना कुराली जिला मोहाली की पुलिस ने बलराज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद जिला पुलिस ने आरोपी बलराज को 16 सितंबर 2016 को प्रोडक्शन वारंट पर लेर अदालत से 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया।
विज्ञापन


बीती 17 सिंतबर  को आरोपी की निशानदेही पर इंस्पेक्टर हरदीप सिंह ने डीएसपी इंवेस्टिगेशन सतपाल सिंह की मौजूदगी में बलराज सिंह के घर के बाहर बनी पशुओं वाली खुरली में से 6 किलो हेरोइन बरामद की। एसएसपी ने बताया आरोपी बलराज अंतर्राष्ट्रीय स्तर का नशा तस्कर है और हेरोइन की बड़ी खेप पाकिस्तान से मंगवाता रहा है। इसके खिलाफ अन्य जिलों में भी केस दर्ज है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें