फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीकोट पुल नहर के किनारे मिला सिर कटा शव

Thu, 10 Dec 2015 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीकोट पुल के पास नहर के किनारे से सिर कटा शव मिला है। मृतक की पहचान हो गई है लेकिन उसका शव अब तक नहीं मिला है।
विज्ञापन


गुरदासपुर के बटाला रोड स्थित मोहल्ला गोबिंद नगर निवासी सेवानिवृत्त अध्यापक महिंदर सिंह (70) पुत्र गुरमुख सिंह बुधवार से लापता थे।

अध्यापन के बाद उन्होंने कुछ साल फाइनेंस का काम भी किया और मौजूदा समय उनकी शहूर बस सर्विस के नाम से काफी बसें चल रही हैं।

बुधवार को उन्हें किसी ने घर से फोन करके बुलाया। इसके बाद वह घर नहीं लौटे  और उसके बाद वह एक दम से गायब हो गए।

देर शाम तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने थाना सिटी में शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की।

थाना सिटी के एएसआई ओंकार सिंह ने बताया कि मृतक के मोबाइल की बुधवार शाम पांच बजे गोत पोखर के पास लोकेशन ट्रेस हुई। मृतक के परिजनों को वीरवार सुबह करीब छह बजे उनका शव झाड़ियों में फंसा हुआ मिला।
विज्ञापन


सिर गायब था। कपड़ों व शरीर पर अन्य निशानों के आधार पर उसकी पहचान की गई। उन्होंने बताया कि मृतक के बेटे रणजीत सिंह के बयान पर थाना सिटी में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें