फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में एटीएम के बाहर फायरिंग: पैसे निकालने आए व्यक्ति को बेटी के सामने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 24 Jan 2026 12:23 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

बलजीत सिंह अपनी बेटी के साथ एटीएम आया था। इसी दौरान पहले से मौजूद दो युवकों ने उस पर गोली दाग दी। एक गोली बलजीत सिंह के कंधे और बांह के ऊपरी हिस्से में लगी।
विज्ञापन
Firing - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के कस्बा जंडियाला गुरु के अंतर्गत गांव तरसिक्का में स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम के बाहर दिनदहाड़े फायरिंग हुई है। घटना के दौरान एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। घायल की पहचान बलजीत सिंह के रूप में हुई है, जिसे अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार घायल की हालत गंभीर लेकिन स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बलजीत सिंह अपनी बेटी के साथ एटीएम से पैसे निकलवाने पहुंचा था। इसी दौरान पहले से मौजूद दो युवक, जो मोटरसाइकिल पर सवार थे, ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली बलजीत सिंह के कंधे और बांह के ऊपरी हिस्से में जा लगी, जिससे वह वहीं गिर पड़ा। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की। घटना स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और फायरिंग के पीछे लूट की कोशिश या पुरानी रंजिश की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें