फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में ताबड़तोड़ फायरिंग: डेरा ब्यास की जमीन के विवाद को लेकर चली गोलियां, एक सेवादार की मौत

Sat, 31 Oct 2026 05:02 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

 गांव गाजीवाल में शनिवार दोपहर डेरा ब्यास की जमीन को लेकर चल रहे विवाद में फायरिंग हो गई। इस दौरान गोली लगने से डेरा ब्यास के एक सेवादार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरा सेवादार घायल हो गया। 
विज्ञापन
डेरा बाबा ब्यास की जमीन को लेकर फायरिंग - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के कस्बा ब्यास के गांव गाजीवाल में शनिवार दोपहर डेरा ब्यास की खेती वाली जमीन को लेकर चल रहे विवाद में गोलियां चलने से एक सेवादार की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान मनजीत सिंह और घायल की पहचान दविंदर सिंह के रूप में हुई है। घायल को सिविल अस्पताल बाबा बकाला साहिब में भर्ती करवाया गया है। वहीं मामले का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हो गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दोनों सेवादार शनिवार को डेरा ब्यास की जमीन पर खेतीबाड़ी के काम से गांव गाजीवाल पहुंचे थे। इसी दौरान युद्धबीर सिंह उर्फ जोधा अपने तीन-चार साथियों के साथ वहां पहुंच गया। छह कनाल जमीन को लेकर युद्धबीर सिंह कब्जा करने की फिराक में था। इसी को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान आरोपियों ने सेवादारों पर गोलियां चला दीं। गोली लगने से मनजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।
 

Trending Videos
विज्ञापन

पत्नी और 16 वर्षीय बेटे समेत तीन गिरफ्तार
एसएसपी देहात कंवलप्रीत चाहल ने बताया कि वारदात के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी युद्धबीर सिंह उर्फ जोधा, उसकी पत्नी और 16 वर्षीय बेटे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से आरोपियों के कब्जे से हथियार और काफी संख्या में कारतूस भी बरामद किए।

पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश, जवाबी फायरिंग में घायल
एसएसपी ने बताया कि जब आरोपी युद्धबीर सिंह को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लिए लेकर जा रहे थे तो रास्ते में उसने पुलिस की गाड़ी के अंदर ही एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीन ली और भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने पुलिस पर गोली चला दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गोली लगने से आरोपी की टांग जख्मी हो गई। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और इसमें शामिल अन्य लोगों को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें