फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरनतारन में वक्फ बोर्ड की जमीन पर कब्जे को लेकर खूनी टकराव

Tue, 12 Apr 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
झगड़ा - फोटो : dummy picture
विज्ञापन
कस्बा खेमकरण में पंजाब वक्फ बोर्ड की जमीन के कब्जे को लेकर हुए खूनी टकराव में गोलियां और ईंट-पत्थर चलने से तीन दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


वार्ड नंबर 13 के यूनाइटेड स्कूल के पास खाली पड़ी वक्फ बोर्ड की जमीन पर आसपास के घरों का दूषित पानी डाला जाता था। साथ ही लंबे समय से कूड़ा फेंका जा रहा था। बाद दोपहर कुछ लोग हथियारों से लैस होकर इस जगह पर कब्जा करने की नीयत से मिट्टी डाल रहे थे कि वार्ड के पार्षद शेर सिंह ने उन्हें रोका।

इस पर दोनों गुटों में कहासुनी के बाद एक गुट ने फायरिंग शुरू कर दी। कुछ लोगों ने ईंट-पत्थर भी चलाए। इसमें तीन दर्जन के करीब लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी जीएस गोराया और थाना खेमकरण प्रभारी हरजिंदर सिंह मौके पर पुलिस पार्टी सहित पहुंचे और घायलों को खेमकरण के अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन


यहां से सात लोगों की हालत नाजुक बताते हुए पट्टी अस्पताल रेफर कर दिया गया। एक दर्जन घायलों का उपचार करके उनको घर भेज दिया गया है। घटना के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए आम आदमी पार्टी के नेता सुखबीर सिंह वल्टोहा के नेतृत्व में लोगों ने सड़क जाम करके यातायात रोक दिया। एसएसपी मनमोहन कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें