एक स्थानीय कालेज के प्रोफेसर द्वारा एक छात्रा के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित छात्रा ने शिकायत कालेज की प्राचार्य को दी है।
छात्रा ने कहा कि जब कालेज की प्राचार्य से कार्रवाई करने के बारे में पूछा गया तो जवाब मिला कि प्रोफेसर साहिब छुट्टी पर हैं और उनके आने पर उनका पक्ष सुना जाएगा।
जानकारी के अनुसार यह घटना बीते शुक्रवार की है। छात्रा ने आरोप लगाया कि प्रोफेसर ने उस लड़की को किसी बहाने से कमरे में बुलाकर उसके साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की। छात्रा ने इसका विरोध किया।
पीड़ित लड़की की मां प्रिंसीपल के दफ्तर में शिकायत लेकर पहुंची तो मौके पर मौजूद प्रोफेसरों ने भी इस मामले में कार्रवाई करने के लिए कहा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि वो उक्त शिकायत पर कार्रवाई नहीं करते तो वो यह मामला सचिव शिक्षा विभाग कालेज के पास ले जाएंगी।