नारकोटिक्स सैल अमृतसर ने वीरवार को बिहार से अफीम की तस्करी करने वाले आरोपी जसपाल सिंह पाली निवासी गुरू का खूह तरनतारन को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से पांच किलो अफीम बरामद हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को रिमांड पर ले लिया है।
एडीसीपी क्राइम लखबीर सिंह ने वीरवार को प्रेसवार्ता में बताया कि कुछ समय से सूचना मिल रही थी कि उक्त आरोपी बिहार से अफीम एवं चूरापोस्त की तस्करी कर रहा है। इसपर नारकोटिक्स सैल के इंचार्ज इंस्पेक्टर वविंदर महाजन के नेतृत्व में वीरवार को जहाजगढ़ में ट्रैप लगाया गया था।
जैसे ही आरोपी वहां पहुंचा उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से पांच किलो अफीम बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि उक्त आरोपी ढाबे की आड़ में अफीम की तस्करी का धंधा चला रहा था। पुलिस अब उक्त आरोपी की ओर से सप्लाई किए जाने वाले ठिकानों की निशानदेही कर रही है।