फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में अनोखी चोरी: चाय पी रहा था युवक, पास में रखा पर्स हुआ गायब; सीसीटीवी फुटेज देख हैरान हैं सभी

Sat, 06 Dec 2025 10:19 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

अमृतसर के लाॅरेंस रोड पर एक युवक रोज की तरह चाय पीने आया था। उसने अपना पर्स बेंच पर रखा था। इसी दाैरान एक कुत्ता आया और पर्स मुंह में दबाकर भाग गया।
विज्ञापन
पर्स लेकर जाता कुत्ता - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर में चोरी की बढ़ती वारदातों के बीच एक अनोखा और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आमतौर पर चोरी की खबरों में किसी बदमाश या लुटेरे का नाम आता है लेकिन इस बार एक आवारा कुत्ता अचानक सुर्खियों में है। 
विज्ञापन


लॉरेंस रोड स्थित एक चाय की दुकान के बाहर बैठे युवक का पर्स कुत्ता मुंह में दबाकर ले भागा और देखते ही देखते गायब हो गया।
विज्ञापन

चाय पी रहे युवक ने बेंच पर रखा था पर्स

पीड़ित युवक के अनुसार वह रोजाना की तरह चाय पीने दुकान पर रुका था। उसने अपना पर्स बेंच पर रख दिया और फोन पर बात करने लगा। इसी बीच अचानक एक कुत्ता आया और पर्स को मुंह में दबाकर सड़क की ओर भाग निकला। युवक ने पीछा करने की कोशिश की लेकिन कुत्ता कुछ ही पलों में ओझल हो गया।



पर्स में डेबिट और क्रेडिट कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस समेत कई जरूरी दस्तावेज और कुछ नकदी भी थी। घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुत्ता पर्स उठाता है और बाहर की ओर दौड़ लगा देता है।

कोने-कोने में तलाश जारी

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के इलाके की तलाशी शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि कुत्ता पर्स को कहीं आसपास गिरा सकता है इसलिए हर कोने-खांचे में तलाश की जा रही है। इलाके के लोग भी पुलिस की मदद कर रहे हैं और झाड़ियों तथा खाली स्थानों में पर्स की खोज जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटना पहली बार देखने को मिली है और क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि पर्स की बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है और उम्मीद है कि दस्तावेज जल्द ही मिल जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें