फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: जंडियाला गुरु में झाड़ियों में मिला लापता युवक का शव, परिजनों ने जताया हत्या का शक

Wed, 18 Feb 2026 10:19 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

रोहित दिहाड़ी मजदूर था और रंग-रोगन (पेंट) का काम करता था। उसका किसी से कोई विवाद नहीं था और वह नशे से भी दूर रहता था।
विज्ञापन
बिलखते परिजन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के जंडियाला गुरु क्षेत्र में ज्योतिसर कॉलोनी के पास गुणोवाल सूए के निकट झाड़ियों में एक युवक का शव मिला। सुबह खेतों की ओर गए लोगों ने शव देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


मृतक की पहचान रोहित (24) पुत्र जॉर्ज, निवासी ज्योतिसर कॉलोनी, जंडियाला गुरु के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार रोहित मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे से लापता था। रातभर तलाश करने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार सुबह उसका शव सूए के पास झाड़ियों में मिला।

विज्ञापन


परिवार का आरोप है कि रोहित के गले पर तेजधार हथियार से वार के निशान थे, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। परिजनों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि रोहित दिहाड़ी मजदूर था और रंग-रोगन (पेंट) का काम करता था। उसका किसी से कोई विवाद नहीं था और वह नशे से भी दूर रहता था।
विज्ञापन


थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें