बीएसएफ ने सीमा से बरामद किए दो पाकिस्तानी ड्रोन
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने सीमांत गांव पल्ला मेघा व गंदू किलचा के खेतों में गिरे दो पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किए हैं। बीएसएफ का दावा है कि बॉर्डर पर तैनात इलेक्ट्रॉनिक काउंटर यंत्रों से उक्त दोनों ड्रोन क्षतिग्रस्त हुए हैं। बीएसएफ अधिकारियों के मुताबिक उनके खुफिया विंग को सूचना मिली थी कि सीमावर्ती गांव पल्ला मेघा के खेत में पाकिस्तानी ड्रोन पड़ा है। हालांकि इसके आसपास हेरोइन व असलहा नहीं मिला है। इसी तरह गांव गंदू किलचा के खेत से भी पाकिस्तानी ड्रोन बरामद हुआ है। वहीं, खुफिया सूत्रों के मुताबिक उक्त दोनों गांव सरहद के नजदीक हैं। यहां रहने वाले कई लोग हेरोइन व असलहा की तस्करी करते हैं। उक्त ड्रोन नशे व असलहा की खेप फेंक कर लौटते समय गिरे होंगे। तभी उक्त ड्रोनों के पास नशीला पदार्थ या हथियार नहीं मिला।