थाना भिखीविंड की पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करके बेचने वाले चार सदस्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते चारों आरोपियों को सात मोटरसाइकिलों सहित गिरफ्तार किया हैं। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया हैं।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रविशेर सिंह ने बताया पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि जगरूप सिंह, अमरीक सिंह, कारज सिंह, जोधबीर सिंह ने एक गिरोह बनाया है, जो मोटरसाइकिल चोरी करके बेचने का कारोबार करते हैं।
एएसआई गुरवेल सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने गांव भैणी गुरमुख सिंह में नाकाबंदी के दौरान उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से सात मोटरसाइकिल बरामद हुए हैं। थाना प्रभारी रविशेर सिंह ने बताया कि आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।