फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरनतारन में बहू के साथ मारपीट, ससुर-ननदोई पर केस

Thu, 15 Sep 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
महिला को पीटा - फोटो : dummy picture
विज्ञापन
थाना गाइंदवाल साहिब की पुलिस ने बहू के साथ हाथापाई करने के आरोप में ससुर व ननदोई के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


हरजिंदर कौर पत्नी पूरन सिंह निवासी बाणीयां ने थाना गोईदंवाल साहिब की पुलिस को बताया कि उसकी बेटियां स्कूल पढ़ने र्गइं थी। उनके पति सामान लेने के लिए खडूर साहिब गए हुए थे। इसी दौरान उनका ससुर व ननदोई बाइक पर सवार होकर आए।
विज्ञापन


ससुर सोहन सिंह निवासी बाणीया ने ललकारा मारा कि यह हरजिंदर कौर ही झगड़े का कारण है। इसे जमीन हड़पने का मजा चखा दिया जाए। इस पर हरपाल सिंह ने बेसबाल से हमला किया जो उसके दाएं कंधे पर लगा व उसके ससुर ने उसकी बाई आंख पर मुक्का मारा और हरपाल सिंह ने उसे गले से पकड़ लिया। शोर मचाने पर वह भाग गए। एएसआई संजीवन सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छापामारी शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें