फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेलेनटाइन डे पर दहेज के लिए पत्नी को पीटा

Mon, 15 Feb 2016 04:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबजादा फतेह सिंह कालोनी के रहने वाले एक पति ने वेलेनटाइन डे पर अपनी पत्नी को दहेज की खातिर पीटकर अधमरा कर दिया। घायल पत्नी नवदीप कौर को उसके परिजनों ने गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन


चिकित्सकों के मुताबिक नवदीप कौर की हालत दयनीय बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पताहपुरा चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने लड़की के बयान पर केस की जांच शुरू कर दी है।

नवदीप ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व उसी के मोहल्ले के रहने वाले गगन कपूर से प्रेम विवाह हुआ था। परिजनों ने शादी में सात लाख रुपया लगाया था। शादी के बाद उसका पति दहेज के लिए उससे मारपीट करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेलेनटाइन डे पर उसका पति बाहर से शराब पीकर आया। उसके बाद दहेज लाने के लिए उसे विवश करने लगा। विरोध किया तो पति ने पीट-पीटकर उसे अधमरा कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें