फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावरकाम कार्यालय से आठ क्विंटल तार चोरी

Sun, 09 Aug 2015 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
पावरकाम कार्यालय से शुक्रवार को चोरों ने हजारोें के सामान हाथ साफ कर दिया है। बार-बार हो रही चोरियों से परेशान होकर पावरकाम अधिकारियों ने पुलिस अफसरों को पत्र लिख कर कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं कर्मचारियों संगठनों ने भी बैठक कर इस मुद्दे पर संघर्ष की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


पावरकाम ग्रामीण सब डिवजीन के एसडीओ संदीप गर्ग ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 66 केवी पावर ग्रिड स्थित कर्मचारियों की रिहायशी कालोनी के कुछ घरों को पावरकाम कार्यालय के रुप में इस्तेमाल कर रही है।

बीती 7 अगस्त को जब सुखविंदर सिंह एजेई अपने कार्यालय पहुंचे तो वहां रखा 20 एमएम का आठ क्विंटल नया एसीएसआर तार चोरी हो चुका था। पहले भी 24 मार्च, 24 अप्रैल और 8 जुलाई चोरी हुई थी। शिकायत के बाद भी पुलिस ने किसी घटना में कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


वहीं पावरकाम कर्मचारियों की संयुक्त तालमेल कमेटी ने इस मुद्दे पर एक बैठक की। कर्मचारी नेता जगदीश राय, जसविन्द्र सिंह ने कहा कि यदि जल्दी कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन करेंगे।

रामपुरा फूल थाना प्रभारी हरपाल सिंह का कहना है कि गत दिवस हुई चोरी की जांच जारी है। एफआईआर भी होगी। पहले वाले मामलों का मुझे कुछ नहीं पता है। मैंने कुछ समय पहले ही चार्ज लिया है ।

डीएसपी गुरजीत सिंह रोमाणा का कहना है कि  चोरी की शिकायत मिलते ही रिपोर्ट दर्ज करनी चाहिए थी। अभी तक रिपोर्ट क्यों नहीं दर्ज की गई, इस की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें