जिले के गांव डूमवाली बैरियर के समीप अज्ञात व्यक्तियों द्वारा घर में घुसकर एक बजुर्ग की तेजधार हथियारों से हत्या करने का मामला सामने आया है।
डूमवाली बैरियर के समीप नाहर सिंह कालोनी में अशोक कुमार कंवरलाल अकेला ही रहता था। मंगलवार दोपहर को किसी व्यक्ति ने देखा कि नाहर का शव घर के अंदर चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा है।
घटना की सूचना मिलने पर थाना संगत पुलिस तथा समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी के सदस्य मौके पर पहुंचे। अशोक के गले पर किसी धारदार वस्तु से हमला किया गया था। घर के अंदर शराब की एक टूटी बोतल भी बरामद हुई।
संगत पुलिस थाना के प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल में भेज दिया है और गांव की पंचायत सदस्य महिंदर कौर के बयानों पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।